Raipur: जीएसटी विभाग ने बोगस फर्म सिंडिकेट का किया खुलासा; टैक्स चोरी की गुत्थी सुलझी, 172 फर्मों की पोल खुली

राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क की मदद से बोगस फर्म और नकली बिल तैयार करने वाले गिरोह का पता लगाया है। गिरोह का मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया था, जिसने राज्य को करोड़ों रुपये के कर नुकसान में डाला। जांच में 172 फर्मों और कई बोगस दस्तावेजों का खुलासा हुआ है।

GST Fake Firm Investigation: राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राइम पोर्टल की मदद से एक बोगस फर्म और नकली बिल तैयार करने वाले गिरोह का पता लगाया है। इस गिरोह का मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो पहले जीएसटी कर सलाहकार के रूप में काम करता था। इस गिरोह की गतिविधियों के कारण राज्य को हर महीने करोड़ों रुपये के कर राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता था।

Bogus firms and fake billing gangs busted in Raipur (Symbolic photo: Canva)

रायपुर में बोगस फर्म और नकली बिल तैयार करने वाले गिरोह का (सांकेतिक फोटो: Canva)

राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम पिछले एक महीने से इस मामले की जांच कर रही थी। 12 सितंबर को मास्टर माइंड फरहान सोरठिया के कार्यालय में छानबीन की गई, जिसमें 172 फर्मों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली। फरहान ने अपने पांच स्टाफ को इन फर्मों का पंजीकरण कराने, रिटर्न फाइल करने और ई-वे बिल तैयार करने का काम सौंप रखा था। जांच के दौरान उसके कार्यालय से बोगस पंजीकरण के लिए किरायानामा, सहमति पत्र और एफिडेविट तैयार करने के भी सबूत मिले हैं।

End of Feed