बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेनों पर पड़ा प्रभाव; रूट डायवर्ट

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर खोंगसरा और भनवारटंक स्टेशनों के बीच मंगलवार को सुबह 11.11 बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयले से लदी यह मालगाड़ी बिलासपुर से कटनी की ओर जा रही थी। इस हादसे में मालगाड़ी के लगभग 20 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस घटना के कारण रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है-

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण यातायात बाधित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर खोंगसरा और भनवारटंक स्टेशनों के बीच सुबह 11.11 बजे एक मालगाड़ी अप लाइन में पटरी से उतर गई। उन्होंने बताया कि कोयले से भरी मालगाड़ी बिलासपुर से कटनी की ओर रवाना हुई थी और खोंगसरा तथा भनवारटंक स्टेशनों के बीच उसके लगभग 20 डिब्बे पटरी से उतर गए।

bilaspur news.

सांकेतिक फोटो

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

End of Feed