रायपुर

रायपुर से सिंगापुर-दुबई के लिए सीधी फ्लाइट, बिहार-झारखंड के लिए भी शुरू होगी उड़ान

रायपुर से जल्द सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी। रायपुर हवाई अड्डे पर कार्गो हब विकसित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही यहां से पटना और रांची के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की सहमति मिली है।

Image

(फोटो)

रायपुर: स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से जल्द ही सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नयी दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की हवाई संपर्क सेवा को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास के सम्बन्ध में चर्चा की।

छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा की बड़ी संभावनाएं

केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने पर अपनी सहमति जताई है। इसके साथ ही रायपुर हवाई अड्डे पर कार्गो हब विकसित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही यहां से पटना और रांची के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की सहमति मिली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा की बड़ी संभावनाएं हैं। साय ने राज्य में वर्तमान में कोई बड़ा कार्गो (माल) सुविधा केंद्र नहीं होने की जानकारी देते हुए रायपुर के हवाई अड्डे को एक केंद्रीय कार्गो केंद्र के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव दिया।

मुख्यमंत्री साय ने इसके लिए ‘रेडियो नेविगेशन सिस्टम’ डीवीओआर को स्थापित करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है। केंद्रीय मंत्री ने बिलासपुर हवाई अड्डे पर रात में विमानों के उतरने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए इसे तुरंत शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अंबिकापुर हवाई अड्डे को रायपुर, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए नई उड़ानें शुरू करने की भी मांग की।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article