छत्तीसगढ़ के जशपुर में मानवता शर्मसार, तीन किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म; चार गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 2, 2024, 08:59 PM IST

छत्तीसगढ़ के जशपुर में तीन किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं।

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों से चार लोगों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ दो आरोपी नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया है।

image (2)

सांकेतिक फोटो।

तीन किशोरियों से दुष्कर्म

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में तीन बालिकाओं से दुष्कर्म की दो अलग घटनाओं में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना के बाद तीन लड़कियों में से एक ने जब अपने 17 वर्षीय किशोर मित्र को मदद के लिए बुलाया, तब उसने बुलाने वाली लड़की से ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

End of Feed