लखनऊ

Saharanpur: मौसी के घर आई मासूम के साथ दरिंदगी, 32 वर्षीय पड़ोसी ने किया घिनौना काम

यूपी के सहारनपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने मौसी के घर आई मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया था। बच्ची जंगल में बेहोशी की हालत में मिली थी।

Image

मासूम से दरिंदगी। (सांकेतिक फोटो)

Photo : PTI

Saharanpur Crime News: यूपी के सहारनपुर जिले से मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। सराहनपुर में एक शख्स ने नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मौसी के घर आई थी बच्ची

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि छह मार्च की शाम को थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बच्ची अपनी मां के साथ मौसी के घर आई थी। उसकी उम्र नौ साल है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने उसका अपहरण किया और उससे दुष्कर्म किया।

जंगल में मिली थी मासूम

उन्होंने बताया कि बच्ची सात मार्च को बेहोशी की हालत में कोलागढ़ के जंगल से बरामद हुई थी। मांगलिक ने बताया कि बच्ची के पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बच्ची को उपचार के लिये सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज मे भर्ती किया गया था।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मांगलिक ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से एक युवक की शिनाख्त की और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 32 साल है, जिसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article