रायपुर

Chhattisgarh: पूरा परिवार खत्म, कांग्रेस नेता ने पत्नी और दो बेटों संग खाया जहर, 4 मौतों से सूना हो गया घर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पंचराम कांग्रेस की जिला इकाई के पूर्व पदाधिकारी थे।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जांजगीर-चांपा: जिले में एक दंपति और उनके दो बेटों ने अपने घर पर कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य शुक्रवार को गंभीर हालत में पाए गए जिसके बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान पंचराम यादव (66), उनकी पत्नी दिनेश नंदिनी (55) बेटे सूरज (27) और नीरज (32) के रूप में हुई है। वे कोतवाली थाना अंतर्गत बोधा तालाब इलाके के निवासी थे।

कांग्रेस की जिला इकाई के पूर्व पदाधिकारी थे पंचराम

उन्होंने बताया कि पंचराम कांग्रेस की जिला इकाई के पूर्व पदाधिकारी थे। जांजगीर-चांपा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जयसवाल ने कहा कि परिवार के लोगों ने 30 अगस्त को जहर खा लिया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में नीरज को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सीएमएस) में स्थानांतरित कर दिया गया और तीन अन्य को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि परिवार द्वारा आत्महत्या करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच करने पर पता चला है कि परिवार ने अपने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर लिया था और फिर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घर में अक्सर आने-जाने वाली एक पड़ोसन को जब दरवाजा बंद मिला तो उसे कुछ गड़बड़ होने का संदेह हुआ और उसने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि रिश्तेदार और पड़ोसी दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो परिवार के सभी सदस्य गंभीर हालत में मिले जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यादव का परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। पंचराम ठेकेदार थे, जबकि उनके बेटों ने एक व्यवसाय शुरू किया था जिसमें उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

(इनपुट-भाषा)

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article