रायपुर

बिलासपुर में खेत में दिखा मगरमच्छ, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा वन विभाग, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो

बिलासपुर जिले में रतनपुर के एक खेत में विशालकाय मगरमच्छ दिखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। लेकिन वन विभाग की टीम मगरमच्छ को रेस्क्यू करने नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर उसे खूंटाघाट जलाशय में छोड़ दिया।

Image

बिलासपुर में दिखा मगरमच्छ

Crocodile in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक गांव में मगरमगच्छ घुस आया। जिसे देख ग्रामीण दहशत में आ गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। लेकिन वन विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया।

खूंटाघाट जलाशय में छोड़ा मगरमच्छ

यह घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर राम टेकरी की है। जहां बिकमा तालाब के पास में स्थित खेत में ग्रामीणों को विशालकाय मगरमच्छ दिखा। जिसे देख घरों से खेतों की तरफ लोग दौड़ने लगे और वन विभाग को सूचना दी गई। लेकिन वन विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को खुद ही रेस्क्यू कार्य करना पड़ा। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए खेत के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। यह मगरमच्छ पूरी तरह वयस्क था, जिसकी लंबाई करीब 9 फीट बताई गई है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में छोड़ दिया।

बिकमा तालाब में मगरमच्छों की बड़ी तादाद

रतनपुर के बिकमा तालाब में बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं। बिकमा तालाब से मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में पहुंचते हैं। इस घटना से वन विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। इस लापरवाही से गांव में दहशत और जान का खतरा बना हुआ है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article