Korba Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक घर से पति-पत्नी का शव बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस को आशंका है कि पति ने पत्नी की हत्या कर बाद में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर श्यांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठेंगरीमार गांव में पुलिस ने जगन्नाथ मंझवार (37) और उसकी पत्नी संतोषी बाई (35) का शव बरामद किया है।
पत्नी की हत्या के बाद खुद की लगाई फांसी
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव के निवासी जगन्नाथ और उनकी पत्नी संतोषी के बीच किसी बात को लेकर सोमवार सुबह विवाद हो गया। विवाद के दौरान जगन्नाथ ने गुस्से में आकर बाण से संतोषी के गले पर वार कर दिया। इससे संतोषी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद जगन्नाथ ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
उन्होंने बताया कि जब परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने दंपति का शव बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि जगन्नाथ मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी संतोषी के अलावा मां इतवार बाई और 12 वर्षीय एक पुत्र है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
