लखनऊ

एक रुपये वसूलने के चक्कर में गई नौकरी, यूपी के स्वास्थ्य केंद्र का मामला

महाराजगंज जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों से एक रुपये की निर्धारित फीस के बजाय दो रुपये वसूलने पर एक संविदा कर्मचारी की नैौकरी चली गई। सीएमओ को फोन कर पर्ची काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी को हटाने को कहा गया और उसकी सेवा समाप्त कर दी गई-

Image

कोरबा में मरीज से एक रुपये ज्यादा वसलूने पर गई नौकरी

Photo : PTI

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों से एक रुपये की निर्धारित फीस के बजाय दो रुपये वसूलने पर एक संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) राजेंद्र प्रसाद ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अधिक शुल्क लेने में शामिल संविदा कर्मचारी संजय की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके पहले जिले के सिसवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रेम सागर पटेल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर का औचक निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं।

मरीजों पर्चे के लिए वसूले ज्यादा रुपये

पटेल को पता चला कि अस्पताल में मरीजों से एक रुपये के पर्चे के लिए दो रुपये वसूले जा रहे हैं। यह सुनकर विधायक भड़क गए, उन्होंने तुरंत सीएमओ को फोन कर पर्ची काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी को हटाने को कहा। एक वीडियो क्लिप में, पटेल को सीएचसी कर्मचारियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह एक गांव से आते हैं और समझते हैं कि ‘‘गरीबी और लाचारी’’ में कैसा महसूस होता है।

फार्मासिस्ट की गई नौकरी

भाजपा विधायक ने कर्मचारियों से कहा, इसलिए आपको मुझे यह समझाने की कोई जरूरत नहीं है कि क्या चल रहा था। मुझे पता है। यह लूट है... जनता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। सिसवा विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में अनियमितताओं के बारे में जनता से शिकायतें मिली थीं। बाद में, जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि आरोपी फार्मासिस्ट की पहचान संजय के रूप में हुई है, जो एक एजेंसी द्वारा नियुक्त संविदा कर्मचारी था। उसकी सेवा समाप्त कर दी गयी है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article