Chhattisgarh: सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली 186 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिससे जिले के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने जनसुविधाओं के विस्तार के लिए अतिरिक्त 13.40 करोड़ रुपये के नए कार्यों की भी घोषणा की। इस कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे।

Sarangarh-Bilaigarh Development Projects: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिससे जिले को कुल 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिले में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 13.40 करोड़ रुपये के विभिन्न नए कार्यों की घोषणा भी की।

CM Vishnu Deo Sai Inaugurates Development Projects

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सांसद के रूप में उन्होंने लंबे समय तक सारंगढ़ की सेवा की है और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पिछले डेढ़ वर्षों से पूरी लगन और समर्पण के साथ छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिज्ञाओं को पूरा करने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद 3,100 रुपये की दर से की जा रही है। इसके अलावा, 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है और तेजी से हितग्राहियों के मकानों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी गति इतनी तेज है कि गांवों में राजमिस्त्री और सेंटरिंग प्लेट की कमी भी महसूस होने लगी है।

End of Feed