छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत निर्माण कार्यों का लोकार्पणः CM बोले, देश-दुनिया को अपनी संस्कृति से करा रहे रूबरू

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2023, 02:46 PM IST

Raipur Latest News: उन्होंने इस मौके पर प्रदेश वासियों को राखी तिहार की बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ महतारी के हर बेटा-बेटी की सेवा कर रही है, ये सेवा का मौका आपने दिया है जिसके लिए आपको प्रणाम करता हूं।

Raipur Latest News: छत्तीसगढ़ केमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल चम्पारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। चंपारण्य में सीएम ने कहा कि आप जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी शुरूआत चंदखुरी से हुई और शिवरीनारायण के बाद तीसरा राजीव लोचन मंदिर और अब चम्पारण्य में भी भगवान राम की भव्य मूर्ति का अनावरण हुआ है। चम्पेश्वर महादेव यहां विराजे हैं और आज उन्हें भी उनकी पूजा करने का अवसर मिला है।

bhupesh baghel

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

बघेल के मुताबिक, चम्पारण्य भगवान वल्लभाचार्य का प्राकट्य स्थल है। देश विदेश के लोग यहां आते हैं। पर्यटन स्थल के अनुरूप वहां अधोसंरचना का विकास किया जाएगा। आदिम परंपरा और संस्कृति को सुरक्षित और संरक्षित करने का काम सरकार कर रही है, जिसके लिए बादल नाम की संस्था बनाई गई है। घोटुल का नव निर्माण कराया जा रहा है और आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है, जिसमें विदेशी भी आते हैं और गौरवशाली और समृद्ध संस्कृति देखकर हतप्रभ रह जाते हैं।

End of Feed