रायपुर

Chhattisgarh: सुकमा में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की बड़ी मुठभेड़, 12 माओवादियों का एनकाउंटर

Naxal Encounter News: सुकमा जिले के किस्ताराम क्षेत्र में हुई अलग मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए और मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए। इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का एनकाउंटर (फोटो- PTI)

Naxal Encounter News: छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। सुकमा जिले के किस्ताराम क्षेत्र के जंगलों में DRG और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नक्सली भारी हथियारों से लैस थे।

दूसरे एनकाउंटर में दो नक्सली मारे गए

इससे पहले आईजी बस्तर ने बताया था कि खुफिया जानकारी के आधार पर बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की एक टीम को दक्षिण बस्तर क्षेत्र में तैनात किया गया। सुबह करीब 5 बजे से DRG और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और अतिरिक्त बलों को भी मौके पर भेजा गया है। जंगलों में छिपे अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी तलाशी अभियान पूरा होने के बाद साझा की जाएगी।

नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता

दक्षिण बस्तर में यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से बड़ी सफलता मानी जा रही है। लगातार मिल रही खुफिया सूचनाओं और सुरक्षा बलों की रणनीतिक कार्रवाई से माओवादी नेटवर्क को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति बहाल करने और नक्सल गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article