IITF 2025 में छत्तीसगढ़ की शानदार मौजूदगी, सांस्कृतिक धरोहर से लेकर विकास मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 में छत्तीसगढ़ अपनी संस्कृति, हस्तशिल्प और विकास मॉडल के प्रभावशाली प्रदर्शन से आकर्षण का केंद्र बना है। 24 नवंबर को राज्य दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उद्घाटन करेंगे। प्रगति मैदान का पवेलियन और भारत मंडपम में पारंपरिक लोक प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण हैं। आयोजन को व्यापक पहचान का अवसर माना जा रहा है।

Chhattisgarh Pavilion IITF 2025: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 में इस वर्ष छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक हस्तशिल्प और प्रगतिशील विकास मॉडल के दमदार प्रदर्शन के साथ खास पहचान बना रहा है। मेले में 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का आयोजन निर्धारित है, जहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 5 बजे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और समारोह का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

CM Vishnu Deo Sai (Photo: PTI)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (फोटो: PTI)

प्रगति मैदान के हॉल नंबर 2 की पहली मंज़िल पर सुसज्जित छत्तीसगढ़ पवेलियन आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में जनजातीय कला, वन–उत्पाद, पारंपरिक शिल्प और पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को आधुनिक डिजिटल तकनीक, लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन और थीम आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित विशेष सेक्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

End of Feed