रायपुर

Chhattisgarh: बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता; 7 माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने लगातार छापेमारी और सर्च ऑपरेशन जारी रखे हैं। बीजापुर पुलिस को हाल ही में बड़ी सफलता मिली, जिसमें सात माओवादियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को गंभीर झटका लगा है।

Image

बीजापुर में सात माओवादी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Bijapur Maoist Arrest: छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की लगातार छापेमारी और सर्च ऑपरेशन जारी हैं। इसी दौरान बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने सात माओवादियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री जब्त की। पहली कार्रवाई 21 नवंबर को हुई, जब थाना नैमेड़ पुलिस और कोबरा 210 बटालियन की संयुक्त टीम ने कांडका–जपेली के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम को उस इलाके में माओवादियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी।

तलाशी के दौरान पांच माओवादियों कमलू ओयाम (33 वर्ष), लक्ष्मण उरसा (30 वर्ष), लेकाम आयतु (34 वर्ष), लच्छू ओयाम (39 वर्ष) और पंडरू उरसा (31 वर्ष) को पकड़ा गया। ये सभी अलग-अलग माओवादी विंगों से जुड़े हुए बताए गए हैं। इनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली है, जिसका इस्तेमाल अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने में किया जाता है। दूसरी कार्रवाई थाना भोपालपटनम क्षेत्र में की गई। मट्टीमरका मार्ग पर एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी।

माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका

इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पकड़े गए युवकों में मड़ लक्ष्मीनारायण उर्फ मड़े लक्ष्मैया (20 वर्ष) और लक्ष्मण चिडेम (21 वर्ष) शामिल हैं। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर और कोर्डेक्स वायर बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों माओवादी सहयोगी हैं और विस्फोटक सामग्री इलाके में सक्रिय माओवादी समूहों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इन गिरफ्तारीयों से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और सुरक्षा अभियान इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article