Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क हादसे में 5 की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया की हादसे का दौरान कार में करीब 12 लोग सवार थे, जिसमें 5 की मौके पर मौत हो गई है और 2 लोगों को इलाज के लिए जगदलपुर के एक अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में कार की स्थिति देखकर दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है, क्योंकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस ने हादसे का शिकार हुई कार को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग फरसगांव ग्राम बड़ेडोंगर भैंसाबेडा के निवासी है। कोंडागांव से अपने गृह ग्राम बड़ेडोंगर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसोरा टोला में हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
