रायपुर

Chhattisgarh में रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से 2 लोगों की मौत; दो घायल

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार से आ रही कार ने दो लोगों को कुचल दिया। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसे में अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। आइए जानें पूरा मामला-

Image

छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में दो लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • तेज रफ्तार कार से दो लोगों की मौत
  • हादसे में दो लोगों घायल
  • पुलिस मामले जांच में जुटी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक रामपुर बस्ती के रहने वाले थे। फिलहाल घायलों की स्थिति गंभीर है। इस घटना में कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक की खोज शुरू कर दी है।

हादसे में 2 लोगों की मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि घटना बीती रात निहारिका टॉकिज क्षेत्र में हुई। इस घटना के पीड़ित रामपुर बस्ती के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर है। उनके मुताबिक, मृतकों पहचान शिव कुमार मिरी (35) और मनोज कुमार गिरी (37) के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद कार चालक गाड़ी समेत मौके भाग गया तथा इस दौरान कुछ अन्य लोगों को भी उसने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक की खोज शुरू कर दी है।

(इनपुट-भाषा)

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article