छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ी कार, 5 की मौत

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार खड़े ट्रक में जा भिड़ी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा

सड़क हादसे में 5 की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया की हादसे का दौरान कार में करीब 12 लोग सवार थे, जिसमें 5 की मौके पर मौत हो गई है और 2 लोगों को इलाज के लिए जगदलपुर के एक अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में कार की स्थिति देखकर दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है, क्योंकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

End of Feed