रायपुर

शनिवार को आएगा छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव का नतीजा, जानें कहां होगी मतगणना और क्या है तैयारियां

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए वोटों की काउंटिंग कल यानि कि शनिवार को होगी। छत्तीसगढ़ में सभी नगरी निकाय क्षेत्रों में ओवरऑल 72 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Image

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव का रिजल्ट शनिवार को (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सबको शनिवार का इंतजार है, जब नतीजे सामने आएंगे। रायपुर जिला प्रशासन ने सेजबहार में स्ट्रांग रूम बनाया है, जहां शनिवार सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इस केंद्र पर रायपुर जिला अंतर्गत नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतगणना की जाएगी।

मतगणना शनिवार को

व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए रायपुर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा ने बताया कि रायपुर के नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत सभी की मतगणना शनिवार को ही होनी है। रायपुर नगर निगम को लेकर सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना स्थल बनाया गया है, जहां सभी 70 वार्ड की मतगणना होगी। अलग-अलग जोन के हिसाब से इसे बांटा गया है। ऐसे में 10 जोन पर अलग-अलग गिनती होगी।

मतगणना की तैयारियां

प्रत्येक जोन में 7 वार्ड की काउंटिंग होगी। इसमें 104 टेबल रहेंगे। इसके साथ ही 10 ईटीवीएस होंगे। इस प्रकार कुल 114 टेबल होंगे, जिसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। सभी 10 जोन के लिए अलग-अलग एंट्री रहेगी। काउंटिंग एजेंटों के लिए अलग एंट्री की व्यवस्था की गई है। हमारी कोशिश शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न कराने की है।

कहां-कितनी होगी मतगणना

छत्तीसगढ़ में सभी नगरी निकाय क्षेत्रों में ओवरऑल 72 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बार महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा कम वोट किया है। रायपुर नगर निगम में 44.4 प्रतिशत, दुर्ग नगर निगम में 63.78 प्रतिशत, राजनांदगांव नगर निगम में 75.82 फीसदी, बिलासपुर में 55 फीसदी, अंबिकापुर में 63.10 प्रतिशत, चिरमिरी में 66.82 प्रतिशत, जगदलपुर में 57.52 प्रतिशत, रायगढ़ में 70.91 फीसदी, कोरबा में 51.66 फीसदी और धमतरी जिले में 77.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article