रायपुर

Chhattisgarh Naxal Encounter: दंतेवाड़ा में नक्सलियों के साथ पुलिस की बड़ी मुठभेड़, मारे गए 5 माओवादी

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। अबतक सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में पांच नक्सली मारे जा चुके हैं।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरा
  • दंतेवाड़ा में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़
  • अबतक मारे गए हैं 5 नक्सली

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियो के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई है। नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा में हुई है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में अबतक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

इनामी नक्सली मारा गया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली चैतू उर्फ श्याम भी ढेर हुआ है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद के साथ पांच शव बरामद किए हैं। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर के उसपरी जंगलों में मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है।

हाल ही में 22 नक्सलियों ने किया था सरेंडर

बता दें कि बीजापुर और नारायणपुर इलाके में हाल ही में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए बड़े अभियान के बाद रविवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इनमें से छह नक्सलियों पर कुल 11 लाख रुपए का इनाम था। सभी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ के डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। अधिकारी ने कहा था, "रविवार को 22 व्यक्तियों ने माओवादी विचारधारा को त्याग दिया है और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। हम उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। बीजापुर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पूरे क्षेत्र में नए शिविर स्थापित कर रहे हैं और साथ ही सड़कों और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित बुनियादी ढांचे में भी सुधार कर रहे हैं। नतीजतन, जनता की धारणा बदल रही है और अधिक लोग प्रशासन के साथ जुड़ रहे हैं। इन शिविरों की स्थापना का पूरे क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।"

कई बार हो चुकी है नक्सलियों के साथ मुठभेड़

हाल के महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सिलयों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को कई बड़ी कामयाबियां मिली हैं। 100 से ऊपर नक्सली इस साल मारे जा चुके हैं।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article