छत्तीसगढ़ः 'वो दिलों में हमेशा अमर रहेंगे...', ‘मेरी माटी मेरा देश’ में यूं याद किए गए कारगिल के शहीद

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2023, 03:28 PM IST

Raipur Latest News: कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक सेवा के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम और समर्पण, सेवा भावना जागृत करना है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

Raipur Latest News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार (28 जुलाई, 2023) को कृषि महाविद्यालय में ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम के तहत कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें याद किया गया। संगोष्ठी कक्ष में हुए इस प्रोग्राम का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से किया गया, जिसमें आठ सेवानिवृत सैनिकों, सूबेदार और कोमोडर मौजूद रहे।

meri mati mera desh

रायपुर में यह कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. पी.के. सांगोडे, कार्यक्रम समन्वयक की ओर से स्वागत भाषण दिया गया और पंच प्रण की शपथ भी उपस्थित जन समुदाय को दिलाई गई। आगे सभी फौजियों की ओर से प्रेरणादायक उद्बोधन दिए गए। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गजपाल और उनके 30 कार्यक्रम अधिकारी व इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के समस्त कार्यक्रम अधिकारी और बड़ी संख्या मे स्वयंसेवक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आखिर में डॉ. सुबुही निषाद और कार्यक्रम अधिकारी की ओर से धन्यवाद ज्ञापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक एवं राज्य के समन्वयक और कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हुए।

End of Feed