Chhattisgarh Fuel Price: छत्तीसगढ़ सरकार ने डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती की है जिसकी वजह से डीजल की कीमतें 6 रुपये प्रति लीटर सस्ती हो गई हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले डीजल पर 24 फीसद टैक्स लगता था जिस पर प्रदेश सरकार ने कैंची चला दी है।
आम आदमियों को नहीं होगा फायदा
प्रदेश सरकार ने डीजल पर लगने वाले 24 फीसद टैक्स को कम करके 17 फीसद कर दिया है। हालांकि, इससे आम लोगों को कोई लाभ नहीं होने वाला है। इसका लाभ प्रदेश के बड़े कारोबारियों को मिलेगा। दरअसल, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अधिक मात्रा में डीजल की खरीदारी करनी पड़ेगी।
कारोबारियों की बल्ले-बल्ले
छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से कारोबारियों को अच्छा खासा फायदा मिलेगा। इसे लेकर कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट में अधिसूचना जारी की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डीजल को बल्क में खरीदने पर 6 रुपये प्रति लीटर का लाभ मिलेगा।
कैसे मिलेगा फायदा
सरकार के इस फैसले का लाभ उठाने के लिए कम से कम 12000 लीटर डीजल खरीदना पड़ेगा और इतना डीजल खरीदना आम आदमी के बस के बाहर की बात है। ऐसे में यह फैसला सीधे तौर पर बड़े कारोबारियों को राहत पहुंचाने वाला है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि बड़े कारोबारी अभी राज्य के बाहर से ज्यादातर डीजल खरीदते थे जिसकी वजह से राज्य को भारी राजस्व का नुकसान होता था, लेकिन इस फैसले से राजस्व में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
