Chhattisgarh: महिला सुरक्षा पर बोले सीएम भूपेश बघेल, 'कानून का सख्ती से हो रहा है पालन'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 01:53 PM IST

Bhupesh Baghel On Women Security: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य में थाने में एक महिला सेल का गठन किया गया है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ राज्य में महिला सुरक्षा के प्रति बेहत संवेदनशील हैं। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशों के अनुसार महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से पालन किया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए राज्य के प्रत्येक थाने में एक महिला सेल का गठन किया गया है और महिलाओं के संबंधित अपराधों की स्वतंत्र जांच भी की जा रही है।

CM Bhupesh Baghel

CM बघेल ने कहा- महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

महिला अपराध से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी शासकीय नौकरी

महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने ये घोषणा भी की है कि महिला अपराध से जुड़े व्यक्ति को शासकीय नौकरी नहीं मिलेगी।

End of Feed