मुख्यमंत्री बघेल बोले 'माँ के आदर्शों पर चलकर छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए कर रहा हूं निरंतर कार्य'

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2023, 09:42 PM IST

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कैलाश धाम से मुक्तिधाम मार्ग का सीमेंटीकरण किया जाएगा, साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टटेंगा का उन्नयन होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मुख्यमंत्री ने डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम भरदा टटेंगा में माता बिंदेश्वरी पार्क एवं प्रतिमा का किया अनावरण
  2. माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क के सौंदर्यीकरण एवं पार्क में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 50-50 लाख रूपए
  3. भरदा पुल से मुख्यमार्ग जेवरतला तक सड़क निर्माण हेतु 65 लाख रुपये की घोषणा

Raipur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी देवी हमेशा कहा करती थी कि गांव, गरीब एवं किसानों के उन्नति से ही छत्तीसगढ़ एवं देश की उन्नति होगी। श्री बघेल ने कहा कि माँ के आदर्शों को आत्मसात् कर वे छत्तीसगढ के चहुंमुखी विकास एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा टटेंगा में आयोजित माता बिंदेश्वरी देवी बघेल पार्क के लोकार्पण एवं प्रतिमा के अनावरण समारोह के अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। सीएम बघेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में एक आत्मनिर्भर एवं खुशहाल राज्य के रूप में उभरा है।

Chhattigarh News

सीएम बघेल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पवित्र सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी

सीएम बघेल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पवित्र सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सीएम बघेल ने ग्राम भरदा टटेंगा में नव निर्मित माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क के समीप खरखरा नदी में पचरी निर्माण, बोटिंग व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण तथा बिंदेश्वरी बघेल पार्क में सामुदायिक हॉल के निर्माण हेतु 50-50 लाख रुपये, भरदा पुल से मुख्य मार्ग जेवरतला तक 3.50 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने ग्राम भरदा में कैलाश धाम से मुक्ति धाम मार्ग के सीमेंटीकरण तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टटेंगा के उन्नयन करने की भी घोषणा की।

End of Feed