रायपुर

Chhattisgarh: छ्त्तीसगढ़ में 24 नक्सलियों ने बोला सरेंडर, 14 पर 28.5 लाख रुपए का इनाम; ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ में सोमवार को 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। ​​इस आत्मसमर्पण के साथ ही जनवरी 2025 से बीजापुर में हथियार डालने वाले माओवादियों की कुल संख्या 203 हो गई है। अधिकारियों ने बताया, इसके अलावा, जिले में 90 नक्सली मारे गए हैं और 213 को गिरफ्तार किया गया है।

Image

एएसपी बीजापुर चंद्रकांत गवर्ने

Photo : PTI

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऐसी घेराबंदी कर रखी है कि एक के बाद एक नक्सली जान बचाने के लिए सरेंडर कर रहे हैं। खतरनाक से खतरनाक नक्सलियों की हालत खरहा है। सोमवार को भी 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें 14 इनामी नक्सली हैं।

11 महिला नक्सलियों ने भी किया सरेंडर

इन 14 नक्सलियों पर कुल 28.5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह आत्मसमर्पण तेलंगाना सीमा के पास बीजापुर की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में 21 अप्रैल से चल रहे व्यापक नक्सली विरोधी अभियान के दौरान हुआ, जिसमें करीब 24,000 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में 11 महिलाएं भी शामिल हैं।

क्यों किया सरेंडर

नक्सलियों ने कथित तौर पर माओवादी विचारधारा, स्थानीय आदिवासी समुदायों पर उग्रवादियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों और प्रतिबंधित समूह के भीतर आंतरिक कलह से मोहभंग होने की बात कही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे राज्य सरकार की 'नियाद नेल्लानार' पहल से भी प्रभावित थे, जो सुरक्षा शिविरों के पास दूरदराज के गांवों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक विकास योजना है। आत्मसमर्पण करने वाले पूर्वी बस्तर संभाग, परतापुर क्षेत्र समिति और पश्चिमी बस्तर संभाग सहित विभिन्न माओवादी संगठनों से जुड़े थे।

किस-किस ने किया सरेंडर

भैरमगढ़ क्षेत्र समिति के 33 वर्षीय सदस्य सुदरू हेमला और परतापुर क्षेत्र समिति की 36 वर्षीय कमली मोडियम, जिसे उर्मिला के नाम से भी जाना जाता है। दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। अन्य लोगों में 3 लाख रुपए का इनाम वाला 24 वर्षीय जयमोती पुनेम और 50,000 रुपए का इनाम वाला 21 वर्षीय मंगू पुनेम शामिल हैं। इसके अलावा, बुच्ची माडवी उर्फ रोशनी, सुखमती उरसा, शामनाथ कुंजाम, चैतू कुरसम और सोमली हेमला ने भी समर्पण किया। इन पर 2-2 लाख रुपए का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले अन्य माओवादियों में बुज्जी पदम, सुक्को पुनेम, हिड़मे वेको, सोनी कोर्सा और लच्छा ताती शामिल हैं, जिन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम था।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article