चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का असर, रायपुर में बना 120 फीट का गणेश पंडाल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 19, 2023, 07:28 AM IST

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का असर लोगों के दिलो दिमाग पर इतना छा गया है कि वह अब पूजा पंडालों में दिखने लगा है। रायपुर में गणेश चतुर्थी के लिए बना पंडाल चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान से काफी मिलता-जुलता है।

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद से चंद्रयान लोगों के दिलो दिमाग पर छा गया है। इस असर पूजा पंडालों में दिखना शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में गणेश चतुर्थी के लिए बनाया पंडाल ISRO के सफल चंद्र लैंडिंग मिशन 'चंद्रयान -3' के जैसा है। गौर हो कि 'चंद्रयान-3' की सफलता के साथ भारत चंद्रमा के अब तक अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला पहला देश भी बन गया। जबकि चंद्रमा पर उतरने वाला अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन गया है।

ISRO Chandrayaan-3 mission recreated at Raipur 120-ft Ganesh pandal

गणेश चतुर्थी में दिखा चंद्रयान 3

रायपुर में गणेश चतुर्थी पर बनाया गया 120 फीट का पंडाल चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान से काफी मिलता-जुलता है और मंगलवार से गणेशोत्सव समारोह शुरू होने पर यह सार्वजनिक प्रदर्शन पर होगा। राज्य की राजधानी में कई प्रमुख गणेश उत्सव समितियों ने विशेष थीम पर बड़े और विस्तृत रूप से डिजाइन किए गए पंडाल बनाए हैं।

End of Feed