रायपुर

Chhattisgarh: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत और चार घायल

बेंगलुरु से प्रयागराज जा रहे एक परिवार की कार छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में हादसा का शिकार हो गई। यह कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर छोटी पुलिया से नीचे गिर गई। जिसके बाद एक पेड़ से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

Image

फाइल फोटो

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कार पुलिया से नीचे गिर गई। जिससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार सवार लोग कर्नाटक के बेंगलुरु से महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

बेंगलुरु से प्रयागराज जा रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि आज सुबह लगभग 6:45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के बोरगांव के पास यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु से एक परिवार के सदस्य दो कारों में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। कार जब बोरगांव के पास पहुंची तब मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर एक छोटी पुलिया से नीचे गिर गई और एक पेड़ से जा टकराई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

अधिकारियों ने कहा, ‘‘दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।’’ अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति ने एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। बाद में पुलिस ने शवों और घायलों को फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article