मुंबई

नासिक में बड़ा हादसा, एक साथ टकराई कई गाड़ियां, एक महिला की मौत; 21 घायल

Nashik Road Accident: नासिक के चांदवड तालुका के राहुद घाट पर चार से पांच गाड़ियों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

Image

फाइल फोटो

Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। जहां कई गाड़ियों के आपस में टकराने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनसार एक कंटेनर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण चार से पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा नासिक में चांदवड तालुका के राहुद घाट पर हुआ। जानकारी के अनुसार एक कंटनेर मालेगांव की ओर जा रहा था, इसी दौरान चालक ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। जिस कारण हाईवे पर 3 से 4 कारें, एक बस और ट्रक आपस में टकरा गए। जिससे 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। जिसकी पहचान मालेगांव के भारत नगर निवासी उषा मोहन देवरे के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को चांदवड उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाईवे पर जाम में फंसी एंबुलेंस

इस भीषण हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिस कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आई। जाम के कारण 108 एंबुलेंस, सोमाटोल एंबुलेंस और टोल प्लाजा एंबुलेंस भी फंसी रही। जिससे घायलों को अस्पताल भेजने में देर हुई। हाईवे पर यातायात सुचारू करने के लिए स्थानीय प्रशासन और हाईवे पुलिस ने कड़ी मशक्कत की। इस हादसे के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे पर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article