छत्तीसगढ़ में मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

छत्तीसगढ़ के भिलाई में मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। यहां 100 से अधिक दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा गया है। ये सभी दुकानें अवैध तरीके से अतिक्रमित जमीन पर बनाई गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जमीन खाली करने का मिला था नोटिस।
  • नोटिस के बावजूद नहीं खाली किया जमीन।
  • प्रशासन ने अतिक्रमण पर की कार्रवाई।

छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम क्षेत्र में मस्जिद की जमीन के पास अवैध कब्जा कर बनाई गई 100 से अधिक दुकानों तथा अन्य संरचनाओं पर निगम ने सोमवार को बुलडोजर चलाया। दरअसल, जोन-3 करबला मस्जिद कमेटी को छोटी-सी भूमि मस्जिद बनाने के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन कमेटी ने लगभग 2.5 एकड़ भूमि पर दुकानें और मैरिज हाल बनाकर उसका व्यवसायीकरण किया, जिसे ढहाने का काम पुलिस-प्रशासन सहित भिलाई नगर निगम की टीम ने किया।

Bulldozer Action

सांकेतिक फोटो।

मौके पर 100 से अधिक जवान तैनात

मौके पर एसडीएम और तहसीलदार 100 से ज्यादा जवानों के साथ पहुंचे। कई थानों की फोर्स वहां सुबह पांच बजे ही कार्रवाई के लिए पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने करबला समिति को मस्जिद निर्माण के लिए 500-800 वर्ग फीट जमीन दी थी। आरोप है कि ढाई एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इस अवैध कब्जे वाली जमीन पर दुकानें, मजार और शादी घर का निर्माण किया गया है।

End of Feed