अबूझमाड़ अब नक्सल नहीं, टैलेंट और उम्मीदों से पहचाना जाएगा – ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025’ की पूरी तैयारी

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 प्रतिभागियों के लिए पार्किंग, रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। दौड़ के दौरान ठंडा पानी, जूस, फल, बिस्किट और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी होगी।

अबूझमाड़, जिसे अब तक नक्सलवाद के नाम से जाना जाता था, अब अपनी प्रतिभा और संभावनाओं के लिए पहचाना जाएगा। इसी नए बदलाव को दिखाने के लिए 2 मार्च को ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में 5,000 से ज्यादा लोग भाग ले रहे हैं, जो यह साबित करेगा कि अबूझमाड़ आगे बढ़ने को तैयार है।

abujhmad peace half marathon 2025.

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 की पूरी तैयारी

इस दौड़ में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की श्रेणियां रखी गई हैं, ताकि हर कोई इसमें भाग ले सके – चाहे कोई अनुभवी धावक हो या पहली बार दौड़ने वाला। यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि एकता, शांति और नई उम्मीदों का संदेश देने वाला आयोजन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “अबूझमाड़ को अब नक्सलवाद नहीं, यहां के लोगों की काबिलियत और ऊर्जा के लिए जाना जाएगा। खेल हमें जोड़ते हैं, और यह मैराथन भी एक नए अबूझमाड़ की शुरुआत है।”

End of Feed