छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 55.50 लाख के कुल 29 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के दो अलग-अलग जिलों में 55.50 लाख रुपये के इनामी 21 नक्सलियों समेत 29 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में कंपनी नंबर एक के सदस्य केये उर्फ केशा लेकाम (24) समेत 21 नक्सलियों ने बुधवार को सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया

Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के दो अलग-अलग जिलों में 55.50 लाख रुपये के इनामी 21 नक्सलियों समेत 29 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिले में 25,50,00 रुपये के इनामी 13 नक्सलियों समेत 21 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, क्षेत्र के नारायणपुर जिले में 30 लाख रुपये के इनामी आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

NAXAL

छत्तीसगढ़ में चल रहा नक्सल विरोधी अभियान (फाइल फोटो)

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में कंपनी नंबर एक के सदस्य केये उर्फ केशा लेकाम (24) समेत 21 नक्सलियों ने बुधवार को सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि केशा लेकाम के सिर पर आठ लाख रुपये, छह नक्सलियों के सिर पर दो-दो लाख रुपये, पांच नक्सलियों के सिर पर एक-एक लाख रुपये तथा एक नक्सली के सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

End of Feed