Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी दादी के घर आई थी और गुरुवार शाम को पास के एक मेले में गई थी और मेला देखकर घर लौट रही थी।
लोहरदगा में किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
बताया जा रहा है कि, तभी पांच युवकों ने उसे जबरन एक सुनसान स्थान पर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि इस मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है। लोहरदगा सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) और पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(इनपुट - भाषा)
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
