छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को फिर से मिली कामयाबी; नारायणपुर में 7 महिलाओं समेत 16 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों के प्रयासों से 70 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिलाएं और कई शीर्ष नक्सली इकाइयों से जुड़े सदस्य शामिल हैं।

Narayanpur Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों की लगातार कोशिशों के चलते 70 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिनमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 के डिप्टी कमांडर, सदस्य, उत्तर ब्यूरो की तकनीकी टीम के डीवीसीएम, माड़ डिवीजन की स्टाफ टीम के एसीएम, पार्टी और एलजीएस के सदस्य, जनताना सरकार और मिलिशिया से जुड़े लोग शामिल हैं।

16 Naxals including 7 women surrender in Narayanpur (Symbolic Photo: Canva)

नारायणपुर में 7 महिलाओं समेत 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

इसके साथ ही उन्होंने समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की शपथ ली है। साल 2025 में अब तक 192 नक्सली, चाहे वे बड़े पद पर हों या सामान्य कैडर से, आत्मसमर्पण कर चुके हैं। सरकार द्वारा सरेंडर करने वालों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पूछताछ में सरेंडर किए गए नक्सलियों ने बताया कि शीर्ष माओवादी नेता ही वास्तव में आदिवासी समुदाय के सबसे बड़े शत्रु हैं। वे समानता और न्याय के नाम पर केवल भ्रम फैलाते हैं और बस्तर के निर्दोष लोगों को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं।

End of Feed