Raipur News: चलती गाड़ी में घुसी लोहे की रॉड, बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, टला बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट जा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं। एयरपोर्ट जाते हुए अचानक उनकी कार के आगे वाले शीशे पर लोहे की रॉड घुस गई। इस हादसे में राहत की बात ये है कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Raipur Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू एक बड़े सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब वे अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर से रायपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। चंदेली के पास अचानक एक लोहे की रॉड उनकी चलती गाड़ी के सनरूफ से टकराई और उसके बाद सामने के कांच (विंडशील्ड) को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Raipur News

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्य मंत्री

हादसे के वक्त कार में मंत्री जी के साथ उनका निजी स्टाफ और सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि इतनी भयानक टक्कर के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। इस अप्रत्याशित घटना में केवल वाहन का शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया और मंत्री जी सुरक्षित एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लोहे की रॉड सड़क पर कहां से आई।

End of Feed