शहर

Greater Noida में खूनी खेल, पति ने पत्नी को चाकू मारकर की हत्या, फिर खुद लगाई फांसी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Image

ग्रेटर नोएडा में पति ने पत्नी को चाकू मारकर की हत्या

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी कि हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है।

पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या

थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती कुंज इलाके की पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया कि घरेलू विवाद के चलते पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वारदात 28 दिसंबर की है। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान जागेंद्र पाल के रूप में की गई है, जिसने अपनी पत्नी अनीता की चाकू मारकर हत्या की थी।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल और अनीता करीब एक महीने से ग्रेटर नोएडा के सरस्वती कुंज, बिसरख में किराए के मकान में रह रहे थे। अनिल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर सोसाइटी में काम किया करता था, जबकि उसकी पत्नी अनीता आसपास स्थित घरों में साफ-सफाई करके परिवार का भरण-पोषण करती थी।

घरेलू विवाद का खूनी अंत

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसने रविवार को खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि अनिल ने आपा खो दिया और गुस्से में आकर उसने पहले अनीता के साथ मारपीट की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद अनिल ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घर में हलचल न होने पर दी पुलिस को जानकारी

घटना की जानकारी आसपास के लोगों को तब हुई, जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद, पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर का भयावह दृश्य देख पुलिस भी हैरान रह गई। एक तरफ अनीता का खून से लथपथ शव पड़ा था, जबकि दूसरी ओर अनिल फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने दोनों शवों को जब्त किया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने तत्काल फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article