Delhi-NCR Rain: दिल्ली में फिर बरसे बादल, भारी बारिश का रेड अलर्ट; गुरुग्राम में WFH की सलाह, जलभराव-ट्रैफिक ने बढ़ाई टेंशन

दिल्ली-NCR में मानसून के चलते मंगलवार को सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई है। IMD ने दिल्ली में रेड अलर्ट और नोएडा व गुरुग्राम में येलो अलर्ट जारी किया है। इसदौरान जलभराव और ट्रैफिक जाम से परेशानी बढ़ सकती है।

दिल्ली में आज का मौसम (10 August 2026): दिल्ली-NCR में इन दिनों मानसून मेहरबान बना हुआ है। सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए IMD ने तात्कालिक (Nowcast) चेतावनी भी जारी की है। जिसके अनुसार, दिल्ली में 9:45 बजे तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली के साथ नोएडा और गुरुग्राम में भी गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में ऑफिस जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

delhi rain

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

दिल्ली में आज दिनभर होगी बारिश

दिल्ली में सिर्फ सुबह ही नहीं बल्कि दिनभर बारिश का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी में दिनभर रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। जिसे देखते हुए दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसके अनुसार गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस मौसम को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को छाता-रेनकोट लेकर जाने की सलाह दी गई है।

End of Feed