बिहार में रेल क्रांति का दौर; अमृत भारत एक्सप्रेस और नई पैसेंजर ट्रेनें हुईं शुरू, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआतदेशभर में लोकप्रिय हो चुकी अमृत भारत एक्सप्रेस अब बिहार से और मजबूत हुई है। नई शुरुआत के साथ इस श्रेणी की कुल 15 ट्रेनें देश में दौड़ेंगी, जिनमें से 13 ट्रेनों का संचालन बिहार से हो रहा है। यह किसी एक राज्य के लिए अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है।

Bihar Amrit Bharat Express Trains: बिहार को रेल नेटवर्क में एक और ऐतिहासिक उपहार मिला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना जंक्शन से एक साथ तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस और चार नई पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से न केवल बिहार का देश के प्रमुख शहरों से संपर्क और मजबूत हुआ है, बल्कि राज्य के अंदरूनी क्षेत्रों में भी यातायात सुविधा को नई गति मिली है। देशभर में लोकप्रिय अमृत भारत एक्सप्रेस अब बिहार से और व्यापक हो गई है। नई शुरूआत के साथ इस श्रेणी की कुल 15 ट्रेनें अब देशभर में दौड़ेंगी, जिनमें से 13 ट्रेनें बिहार से संचालित हो रही हैं, जो किसी एक राज्य के लिए अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है।

Amrit Bharat Express and New Passenger Trains Launched in Bihar (Photo: iStock)

बिहार में अमृत भारत एक्सप्रेस और नई पैसेंजर ट्रेनें शुरू (फोटो: iStock)

दक्षिण भारत से जोड़ने वाली पहली अमृत भारत सेवा

बिहार से चलने वाली तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट की जानकारी इस प्रकार है। मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक आधार पर चलेगी और यह बिहार को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली पहली अमृत भारत सेवा होगी। इस मार्ग में हाजीपुर, पटना, आरा, बक्सर, प्रयागराज, जबलपुर और नागपुर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। दूसरी ट्रेन, दरभंगा-मदार (अजमेर) अमृत भारत एक्सप्रेस, साप्ताहिक रूप से चलेगी और कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल और गोरखपुर होते हुए जयपुर के पास मदार जंक्शन तक जाएगी। तीसरी ट्रेन, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन चलेगी और इसका मार्ग सिवान, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाएगा। ये ट्रेनें बिहार को देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगी।

End of Feed