राहुल गांधी ने लंच पर कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, BMC चुनावों में खराब प्रदर्शन को लेकर हुई चर्चा

Rahul Gandhi in Mumbai: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मुंबई में पार्टी नेताओं से मुलाकात की और 15 जनवरी को हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली।

Rahul Gandhi in Mumbai: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मुंबई में पार्टी नेताओं से मुलाकात की और 15 जनवरी को हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मौजूदा राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ पूरे महाराष्ट्र में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाये जा रहे कदमों पर चर्चा की।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यकर्ता द्वारा उनके खिलाफ 2014 में दायर मानहानि के मामले में नया जमानतदार पेश करने के लिए शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मजिस्ट्रेट की अदालत में उपस्थित हुए और उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को अपना नया जमानतदार नामित किया। भिवंडी जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल को काले झंडे दिखाए। वह सपकाल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अदालत परिसर में पहुंचे।

End of Feed