दिल्ली में RAF जवान पर हमला, भीड़ ने घेरकर की मारपीट; FIR दर्ज

दिल्ली में मंगलवार शाम एक RAF जवान पर भीड़ ने हमला कर दिया। बताया गया कि जवान को घेरकर मारपीट की गई, जिसके बाद अन्य RAF कर्मियों ने उसे सुरक्षित निकाला। मामले में जवान की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान पर कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जवान की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जवान को कुछ लोगों द्वारा घेरकर पीछा करने और मारपीट करते हुए देखा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

rpf attack

दिल्ली में RAF जवान पर हमला, शिकायत पर FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक RAF जवान को प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा घेरने, दौड़ाने और उसके साथ मारपीट करने का दावा किया गया है। यह घटना सोमवार को संसद की ओर निकाले गए CJP (Cockroach Janta Party) के मार्च के दौरान होने की बात कही जा रही है।

End of Feed