Purnia News: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, पूर्णिया में समर्थकों ने निकाला मशाल जुलूस

पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आरएन साह चौक पर मशाल जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और समर्थकों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सरकार पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए फर्जी मुकदमे वापस लेने और पप्पू यादव की तत्काल रिहाई की मांग की।

Purnia News: पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आरएन साह चौक पर छात्रों और समर्थकों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पप्पू यादव पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने और उनकी तत्काल रिहाई की भी मांग की।

pappu yadav protest.

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ मशाल जुलूस

प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पप्पू यादव सड़क से लेकर संसद तक लगातार संघर्ष करते रहे हैं। इसी संघर्ष के कारण उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश कर उन्हें फंसाया गया है। समर्थकों ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी पप्पू यादव ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई, उन्हें सरकार की ओर से रोकने का प्रयास किया गया।

End of Feed