पंजाब वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की मौत पर सियासी घमासान, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग

पंजाब वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की कथित आत्महत्या का मामला अब सियासी रंग लेता जा रहा है। परिवार ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके पिता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है।

Gagandeep Singh Randhawa Suicide Case: पंजाब वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस ने पॉलिटिकल टर्न ले लिया है। मृतक ऑफिसर के परिवार ने आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अमृतसर में गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी और सरकारी टीचर उपिंदर कौर ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे न तो पोस्टमॉर्टम कराएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके कारण बच्चों को उनके मामा के घर भेजना पड़ा और वह खुद अपनी स्कूल ड्यूटी के बाद घर पर ही रहती थीं।

Punjab Warehouse Officer Suicide Case Takes Political Turn (Photo: PTI)

गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके पिता की गिरफ्तारी की मांग की (फोटो: PTI)

रंजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज

रंधावा की मां ने भी भावुक होकर कहा कि "झाड़ू वालों ने मेरे बेटे को खा लिया, उन्होंने मेरे घर में झाड़ू पलट दी।" इस मामले में अमृतसर के रंजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शनिवार आधी रात को पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और PA दिलबाग सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में पत्नी उपिंदर कौर ने आरोप लगाया है कि भुल्लर ने उनके पति को धमकाया था और कहा था कि गैंगस्टर उनके बच्चे हैं और वह एक इशारे पर पूरे परिवार को खत्म कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह उनके नियमों का पालन नहीं कर सकते, तो उन्हें जीने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें जहर खा लेना चाहिए।

End of Feed