'DAP और फ्यूल सप्लाई तुरंत बढ़ाएं';गेहूं कटाई सीजन से पहले पंजाब सीएम ने की केंद्र सरकार से मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और डीएपी खाद की बढ़ी हुई और निर्बाध आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में गेहूं की कटाई शुरू होने जा रही है ऐसे में किसी तरह की बाधा न आए इसके लिए यह जरूरी है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत सरकार से पेट्रोल,डीजल और डीएपी खाद की बढ़ी हुई तथा निर्बाध आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब 140 लाख मीट्रिक टन गेहूं की कटाई के लिए तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि तेल की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की बाधा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को सीधे प्रभावित कर सकती है।

Punjab CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान (पंजाब)

लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं है और घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन कटाई और अनाज की ढुलाई को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा समय पर कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए 181 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 139 लाख मीट्रिक टन धान उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

End of Feed