Punjab: मानसा में डिप्टी कमिश्नर के गनमैन ने परिवार पर की फायरिंग, फिर खुद को भी किया शूट, दो की मौत

पंजाब के मानसा जिले में मंगलवार सुबह एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर पत्नी और दो बेटों पर गोली चलाई। घटना में एक बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

Punjab News: पंजाब के मानसा जिले से मंगलवार सुबह एक बेहद दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पुलिसकर्मी ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी और दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली। इस खूनी संघर्ष में एक बेटे और आरोपी पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

mansa firing

मानसा में पुलिसकर्मी ने परिवार पर चलाई गोली

मृतक पुलिसकर्मी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह मानसा के डिप्टी कमिश्नर के गनमैन के तौर पर तैनात था। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मानसा जिले के वार्ड नंबर 5 में हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरविंदर सिंह का अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने इस खूनी कदम को अंजाम दिया।

End of Feed