Kapurthala News:कपूरथला में निहंग सिख ने गुरुद्वारे में की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक पुलिसकर्मी की मौत 3 घायल

Kapurthala News: पंजाब के कपूरथला के गुरुद्वारा में झड़प के दौरान निहंग सिख द्वारा फायरिंग का मामला सामने आया है। ये झड़प गुरुद्वारा के मालिकाना हक को लेकर हुई।

Kapurthala News: पंजाब के एक गुरुद्वारे में फायरिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में पंजाब के कपूरथला में स्थित एक गुरुद्वारे में निहंग सिख द्वारा फायरिंग की गई। कपूरथला के गुरुद्वारा अकाल बुंगा में निहंग सिंहों और पुलिस अधिकारियों के बीच झड़प हो गई थी। इसी दौरान कई राउंड की फायरिंग हुई। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत की जानकारी सामने आई है।

Punjab Nihang Sikh Open Fire at Police Violent Clash Erupts in Kapurthala Gurudwara

कपूरथला में गुरुद्वारा में निहंग सिख ने की ओपन फायरिंग

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ये झड़प गुरुद्वारे के मालिकाना हक को लेकर हुई थी। इस घटना में के पुलिसकर्मी की मौत और 3 के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही अभी भी कई निहंग सिख गुरुद्वारे में मौजूद है।

End of Feed