Punjab News: फिरोजपुर के ममदोट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत, 1 गंभीर; नगर पंचायत प्रधान बाल-बाल बचे

Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर जिला स्थित ममदोट में कार सवार हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। घटना में 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल है। ममदोट नगर पंचायत प्रधान बाल-बाल बचे।

Punjab News: पंजाब के जिला फिरोजपुर के अंतर्गत आने वाले कस्बा ममदोट में शनिवार देर शाम अंधाधुंध गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कार सवार हथियारबंद हमलावरों ने बाइक सवार युवकों और पीछे आ रही कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस खूनी हमले में 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका साथी हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि हमलावरों का मुख्य निशाना माने जा रहे ममदोट नगर पंचायत के प्रधान विक्की मैनी, जो बाइक के पीछे अपनी कार में आ रहे थे, इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए।

punjab news Ferozepur Mamdot firing

कार सवार हमलावरों ने की अंधाधुंध गोलीबारी (सांकेतिक चित्र)

कैसे अंजाम दी गई वारदात?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावर एक कार में सवार होकर आए थे। ममदोट के मुख्य बाजार इलाके में उन्होंने अचानक रास्ते से गुजर रहे बाइक सवारों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां लगने से बाइक सवार 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह (उर्फ गोपी) बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़े। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह (उर्फ हैप्पी) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हमलावरों की गोलियों का निशाना बनी कार में ममदोट नगर पंचायत के प्रधान विक्की मैनी मौजूद थे। गोलीबारी के दौरान वे भाग्यवश सुरक्षित बच निकले। अचानक हुई फायरिंग की आवाजों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

End of Feed