पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, सालाना 5 फीसदी ही बढ़ा सकेंगे फीस; पैरेंट्स को अतिरिक्त पैसा करना होगा वापस

Punjab Private School Fees: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं कर सकेंगे और इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक सख्त कानून लाया जाएगा।

Punjab Private School Fees: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं कर सकेंगे और इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक सख्त कानून लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से कहा कि निजी स्कूलों को फीस में मनमानी बढ़ोतरी की अनुमति नहीं दी जाएगी और अधिकतम वृद्धि पांच प्रतिशत सालाना तक सीमित रहेगी।

Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फोटो साभार: @BhagwantMann)

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि उन्हें कई अभिभावकों और छात्रों से शिकायतें मिली थीं कि फीस न देने पर स्कूल रोल नंबर या प्रमाण पत्र रोकने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा, ''पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पांच प्रतिशत प्रति वर्ष से अधिक नहीं होगी। वे केवल पांच प्रतिशत ही फीस बढ़ा सकेंगे।''

End of Feed