'ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम हेड मनीष', दिल्ली एयरपोर्ट विवाद पर भगवंत मान बोले- मुझे दो घंटे तक बैठाकर रखा

Delhi Airport Row: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए विवाद को लेकर आरोप लगाया कि उन्हें करीब दो घंटे तक बैठाकर रखा गया और बार-बार कहा गया कि उनके सामान की जांच की जा रही है।

Delhi Airport Row: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि उन्हें करीब दो घंटे तक बैठाकर रखा गया और बार-बार कहा गया कि उनके सामान की जांच की जा रही है।

Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फोटो साभार: @BhagwantMann)

एयरपोर्ट विवाद पर क्या बोले भगवंत मान?

समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए हालिया विवाद को लेकर कस्टम हेड मनीष पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमें दो घंटे तक वहीं बैठाकर रखा और बार-बार कहते रहे कि वह हमारा सामान चेक कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हमारे सामान में कुछ नहीं मिला। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम हेड मनीष, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के सगे भाई हैं।

End of Feed