पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी होगी खत्म? 'संडे विद वडिंग एंड वॉरियर्स' के तहत कार्यकर्ताओं का लिया जाएगा फीडबैक

Punjab Congress Conflict: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रविवार को 'संडे विद वडिंग एंड वॉरियर्स' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत, राजा वडिंग हर हफ्ते कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

Punjab Congress Conflict: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रविवार को 'संडे विद वडिंग एंड वॉरियर्स' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत, राजा वडिंग हर हफ्ते कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और लोगों की चिंताओं को समझने एवं बूथ स्तर पर संगठन का आकलन करने के लिए उनसे फीडबैक लेंगे।

Amrinder Singh Raja Warring
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (फोटो साभार: @RajaBrar_INC)

संडे विद वडिंग एंड वॉरियर्स अभियान

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वह 'संडे विद वडिंग एंड वॉरियर्स' कैंपेन के तहत हर रविवार पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से बातचीत करेंगे, उनके अनुभव सुनेंगे और जमीनी स्तर से नियमित फीडबैक लेंगे। राजा वडिंग ने एक बयान में कहा कि इस पहल का मकसद पंजाब कांग्रेस नेतृत्व और ज़मीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार एवं सीधा संपर्क बनाना और उनसे फ़ीडबैक लेना है।

End of Feed