Punjab Crime: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, बदमाशों ने 16 राउंड बरसाईं गोलियां

पंजाब के जालंधर शहर में शुक्रवार तड़के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि हमले के समय ओबेरॉय अपनी थार कार में थे। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने 16 गोलियां चलाई, जिनमें पांच गोलियां लकी ओबेरॉय को लगी।

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार तड़के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि हमले के समय ओबेरॉय अपनी थार कार में थे। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने 16 गोलियां चलाई, जिनमें पांच गोलियां लकी ओबेरॉय को लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर की वजह से इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

Add a heading (1)

जालंधर में आप नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या।

घायल अवस्था में लक्की को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अचानक अपनी THAR गाड़ी में सवार लक्की ओबराए पर हमला किया और गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।

End of Feed