Punjab News: पंजाब में एक और AAP सरपंच की हत्या, तरनतारन में शादी समारोह के दौरान हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की शादी समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात हमलावरों ने AK-47 से उनपर हमला किया। इस दौरान उनके चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हुए। एक महीने पहले ही एक अन्य AAP सरपंच झरमल सिंह की हत्या हुई थी।

Punjab AAP Sarpanch Murder: पंजाब के तरनतारन जिले में बुधवार को एक शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात ऐसे समय में हुई जब पंजाब में राज्य सरकार अपने एंटी-गैंगस्टर ड्राइव, 'गैंगस्टरन ते वार' का दूसरा फेज चला रही है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें भी बनाई गई हैं।

sarpanch murder

पंजाब में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या

शादी समारोह में चली गोलियां

न्यूज एजेंसी पीटीआई के के अनुसार, थाथियां मेहता गांव के सरपंच हरपिंदर सिंह शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक मैरिज पैलेस पहुंचे थे। समारोह के दौरान तीन हथियारबंद हमलावर वहां पहुंचे। उन्होंने बेहद नजदीक से सरपंच पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हरपिंदर सिंह के चचेरे भाई ने हमलावरों को पकड़ने के लिए उनका पीछा करने की कोशिश की। लेकिन गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

End of Feed