Punjab Holiday 2025 List: 2025 में पंजाब के अंदर मिलेंगी ये सभी छुट्टियां, पूरी लिस्ट यहां देखें

Punjab Government Public Holiday 2025 Full List: साल जैसे-जैसे खत्म होने को आता है, वैसे-वैसे लोग अगले साल की प्लानिंग करने लगते हैं। प्लानिंग के लिए पहले यह जानना जरूरी है कि नए साल में छुट्टियां कब-कब हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं पंजाब में 2025 में मिलने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Punjab Government Public Holiday 2025 Full List: पंजाब उत्तर भारत का एक ऐसा राज्य है जो हमेशा जश्न के माहौल में रहता है। पंजाब को उसकी खेती और सेना में जवानों के लिए जाना जाता है। पंजाबी लोग खाने-पीने के बड़े शौकीन होते हैं। पंजाबियों की छोले-भटूरे और लस्सी से लेकर राजमा चावल और नॉनवेज की कई वैरायटी पंजाब और बाहर भी मशहूर है। पंजाबियों की एक और खास बात है वह छुट्टियों का भरपूर मजा लेते हैं। पंजाबियों की इसी जिंदादिली को देखते हुए पंजाब सरकार ने हर साल की तरह 2025 के लिए भी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। तो फिर देर किस बात की, देखिए ये लिस्ट और बनाएं 2025 में अपनी छुट्टियों का प्लान -

Punjab 2025 Holiday List.

पंजाब में साल 2025 में मिलेंगी ये छुट्टियां

पंजाब सरकार ने 11 दिसंबर 2024 को अगले साल यानी 2025 की छुट्टियों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कुल 31 सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। इन 31 सार्वजनिक अवकाश के अलावा 28 छुट्टियों की एक और लिस्ट जारी की गई है, जिसमें से 2 छुट्टियां हर व्यक्ति अपनी जरूरत और इच्छा अनुसार ले सकता है। इनके अलावा पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को नगर कीर्तन या शोभा यात्रा के लिए 4 हाफ डे की भी मंजूरी दी है। जिसके लिए 15 तारीखें अलग से घोषित की गई हैं।

End of Feed